कटिहार, फरवरी 18 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र में सूखा नशा (स्मैक) किशोरों और युवाओं के लिए जानलेवा साबित होता जा रहा है। हालात ऐसे बनते जा रहे हैं कि नशे की लत में फंसे कई किशोर पैसे नहीं मिलने पर आत्मघाती कदम उठाने से भी नहीं हिचक रहे हैं। लगातार सामने आ रही घटनाएं इस बात का संकेत हैं कि सूखा नशा अब केवल गलत आदत नहीं, बल्कि समाज के लिए एक गंभीर संकट बन चुका है। पिछले दिनों टेंगरिया, कदमकुआं निवासी एक युवक ने घर से नशा करने के लिए पैसे की मांग की थी। पैसे नहीं मिलने पर गुस्से में आकर उसने रेलवे पटरी पर हाथ रख दिया और ट्रेन से कटवा लिया। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। सोमवार को कोसी रेलपुल से एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी थी, हालांकि गोताखोरों ने समय रहते उसकी जान बचा ली। लोगों के अनुसार युवक नशे की हालत में लग रहा...