कटिहार, दिसम्बर 15 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। रविवार को सिविल सर्जन जितेन्द्र नाथ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुरसेला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएस ने ओपीडी, इमरजेंसी, दवा वितरण कक्ष, प्रसव कक्ष एवं साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की और मौजूद चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। सीएस ने अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, समय पर मरीजों की जांच एवं उपचार सुनिश्चित करने तथा दवाओं की उपलब्धता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ आमजन तक सही ढंग से पहुंचे, इसके लिए सभी कर्मी अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करें। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को शीघ्र दूर करने का भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.