कटिहार, फरवरी 11 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एजी बाजार निवासी किराना व्यवसायी अजय कुमार गुप्ता के गोदाम से भारी मात्रा में नौसादर टेबलेट बरामद किया है। पुलिस ने मौके से अजय कुमार गुप्ता एवं उसके पुत्र सुमित गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार गोदाम की तलाशी के दौरान कुल 72 बोरा में रखा नौसादर टैबलेट बरामद हुआ, जिसका कुल वजन लगभग 18 सौ किलोग्राम बताया गया है। जप्त सामग्री की कुल संख्या 2,88,000 (दो लाख अट्ठासी हजार) टैबलेट बताई गई है। जानकारी के मुताबिक इतनी बड़ी मात्रा में नौसादर टैबलेट कलकत्ता से लाई गई थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि नौसादर का उपयोग शराब एवं अन्य नशीले पदार्थ बनाने में किया जाता है। उन्होंने कहा कि दोनों अभियुक्तों के वि...