कटिहार, मार्च 25 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि प्रखंड के चार पंचायतों में पिछले पांच दिनों से नल-जल योजना ठप है। इससे भीषण गर्मी में पेयजल के लिए लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि बिजली बिल बकाया रहने के कारण बिजली विभाग ने नल जल योजना का लाइन काट दिया है। इससे यह स्थिति उत्पन्न हुई है। बिजली कनेक्शन कटने से सरकार के महत्वाकांक्षी हर घर नल का जल योजना के लिए सरकार की मुहिम को झटका लग रहा है। अधिकारियों की अनदेखी से मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना का आकार धरातल पर सफल नहीं हो रहा है। सरकार द्वारा लाखों की राशि खर्च करने के बाद भी योजना के सफल संचालन के अभाव में लोगों के लिए लाभकारी नहीं हो पा रही है। इस कारण नल जल योजना से लोग लाभान्वित नहीं हो पा रहे हैं। इसके कारण गरीब लोगों के समक्ष पेजयल की समस्या उत्पन्न हो गई है। हालांकि पूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.