कटिहार, दिसम्बर 7 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि कटिहार-बरौनी रेलखंड पर कुरसेला स्टेशन के पश्चिमी केबिन के पास शुक्रवार की देर रात हादसे में ट्रेन से कटकर एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुरसेला के पुरानी बाजार खेरिया निवासी 55 वर्षीय अशोक पासवान के रूप में की गई है। बताया जाता है कि अशोक पासवान लंबे समय से कुरसेला स्टेशन पर कुली का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन अधीक्षक ने तुरंत जीआरपी नवगछिया को सूचित किया। जानकारी मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया भेजा गया। शनिवार को पोस्टमार्टम होने के बाद जीआरपी ने शव परिजनों को सौंप दिया। अचानक हुई इस दुर्घटना की खबर फैलते ही मृतक के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.