कटिहार, फरवरी 2 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि रविवार को गंगा स्नान कर घर लौट रही विमली देवी (60 वर्ष), पति अवधेश मंडल, ग्राम सपाहा थाना टिकापट्टी जिला पूर्णिया, कुरसेला कोसी सड़क पुल पर सड़क हादसे का शिकार हो गईं। महिला बाइक पर सवार थी, तभी एक अज्ञात ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दिया। जिसमें महिला का बायां पैर कट गया। गंभीर हालत में उन्हें कुरसेला सीएचसी लाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...