कटिहार, मार्च 19 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के दक्षिणी मुरादपुर पंचायत के खेरिया गांव के समीप मंगलवार की दोपहर गंगा पार बटेश्वर दियारा में किसान जूलो यादव गायब हो गया। हालांकि किसान पत्नी का आरोप है कि बदमाशों ने जूलो को गोली मार दिया और अपने साथ उसे ले गये हैं। गायब किसान जूलो यादव (37) थाना क्षेत्र के बालू टोला का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर दियारा के किसानों के बीच हड़कंप मच गया है। वहीं घटना की जानकारी पर एसडीपीओ टू धर्मेंद्र कुमार कुरसेला, बरारी, पोठिया, कोढ़ा, फलका थाने की पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल में जुटे हैं। किसान के परिजन हत्या के बाद शव को बदमाशों द्वारा बाइक से ले जाकर गायब किए जाने की बात कही जा रही है। मामले में गायब किसान के भतीजा दीपक यादव ने बताया कि बदमाशों से कटरिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.