कटिहार, मार्च 18 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के नवाबगंज, मिलकी निवासी गुलशन उर्फ गुलचरण मंडल (27) की मौत एनएच 31 पर रंगरा थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के पास सड़क हादसे में हो गई। हादसे के बाद मिलकी गांव में मातम छा गया है। गुलशन बाइक से रविवार की देर शाम अपने ससुराल नवगछिया पुलिस जिला के खगरा जा रहा था। इसी बीच ओवरब्रिज से निकलने के बाद किसी वाहन ने उसे ठोकर मार दिया। जिसमें उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पहुंची रंगरा थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया। मृतक की पत्नी पूनम देवी ने बताया कि रविवार की शाम गुलशन बाइक से अपने छोटे भाई वाल्मीकि और पड़ोसी युवक गोपाल साऊदी अरब जा रहा था। उसे ही छोड़ने के लिए कुरसेला स्थित रामपरी कॉलेज तक आया। इसके बाद वह दोनों को छोड़कर वह अपने ससुराल खगरा जाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.