कटिहार, अक्टूबर 30 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि थाना पुलिस ने थाना कांड संख्या 48/25 के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मामला हत्या के प्रयास से जुड़ा हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान लड्डू यादव उर्फ गुड्डू यादव पोठिया (कटिहार) के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्त पर 28 फरवरी को धारा 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अभियुक्त को धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। कुरसेला : नशे की हालत में चार गिरफ्तार कुरसेला, निज प्रतिनिधि थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान नशे की हालत में पाए गए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर सार्वजनिक स्थल पर शराब के नशे में हंगामा कर रहे चार...