कटिहार, फरवरी 10 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि नगर पंचायत के टेंगरिया निवासी छंगुरी साह के पुत्र आदित्य कुमार ने नशे के लिए घर से पैसा नहीं मिलने पर आत्महत्या का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि युवक ने ट्रेन के आगे जान देने की कोशिश की, हालांकि वह बच गया लेकिन ट्रेन की चपेट में आने से उसका एक हाथ कटकर अलग हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं युवक के पिता छंगुरी साह ने बताया कि वह मजदूरी कर किसी तरह परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सोमवार को उनके पुत्र ने नशा करने के लिए 500 रुपये की मांग की थी। रुपये नहीं देने पर वह ट्रेन से कटकर जान देने की धमकी देकर घर से निकल गया। इसके बाद शाम में बेटे के ट्रेन से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.