कटिहार, फरवरी 1 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि थाना अंतर्गत हवाई अड्डा के समीप गोदाम से मक्का चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अप्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह मामला कुरसेला थाना कांड संख्या 07/26 के तहत दर्ज है। गिरफ्तार अभियुक्तों में धर्मवीर कुमार यादव, संजीव कुमार एवं रंजन कुमार शामिल हैं। पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी में उपयोग किया गया पिकअप वाहन जब्त कर लिया है। इसके साथ ही चोरी का मक्का बेचकर रखी गई 44 हजार रुपये नकद राशि भी बरामद की गई है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि यह मक्का चोरी की घटना हवाई अड्डा के पास कैलाश भगत के मक्का गोदाम से हुई थी। पुलिस द्वारा अब तक इस मामले में कुल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.