कटिहार, सितम्बर 7 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। एनएच-31 स्थित कबीर मठ के पास शनिवार दोपहर एक बजे ठनका गिरने से तीन चरवाहों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में दक्षिणी मुरादपुर पंचायत के तीनघरिया गांव निवासी अखिलेश मंडल (55) गोपी प्रसाद मंडल (70) एवं धीर नारायण मंडल (68) शामिल हैं। इनमें धीर नारायण एवं गोपी चचेरे भाई है। जबकि धीर नारायण का छोटा भाई सुंदर मंडल (60) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक बाढ़ का पानी गांव में घुस आने से चारों मवेशी चराने कबीर मठ के समीप गए थे। दोपहर करीब एक बजे अचानक गरज के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए चारों चरवाहे कबीर मठ के पास सड़क किनारे पीपल के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान ठनका गिर गया, जिसकी चपेट में आने से तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.