कटिहार, फरवरी 18 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि नया हाट में रविवार की देर शाम लगी भीषण आग की घटना के दूसरे दिन मंगलवार को भी हाट की रौनक वापस नहीं लौट सकी। जहां रोजाना सुबह से देर शाम तक खरीदारी को लेकर लोगों की भीड़ उमड़ती थी, वहां सन्नाटा, राख और मायूसी पसरी रही। मंगलवार सुबह जैसे ही लोग हाट पहुंचे, उनकी नजरें सबसे पहले जली हुई दुकानों के ढांचे, चारों तरफ बिखरे टूटे-फूटे सामान और राख के ढेर पर पड़ी। आग बुझने के बाद भी हाट के कई हिस्सों में जले मलबे से धुआं उठता रहा, जिससे घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। धुएं के बीच बिखरी उम्मीदें हाट के भीतर जगह-जगह जली हुई लकड़ियां, लोहे की चादरें, पिघले प्लास्टिक और राख का ढेर दिखाई दे रहा था। कई दुकानदार अपनी दुकानों के स्थान पर बैठकर बस राख को निहारते नजर आए, शायद कुछ बचा हुआ मिल जाए। कई दुका...