रांची, अक्टूबर 31 -- बुंडू, संवाददाता। पांच परगना क्षेत्र की सम्पूर्ण आदिवासी समाज समन्वय समिति के आह्वान पर शुक्रवार को बुंडू के एदलहातु मुंडा मैदान में आदिवासी जनाक्रोश महारैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य कुरमी/कुड़मी समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) सूची में शामिल करने की मांग के विरोध में आवाज बुलंद करना था। इस दौरान बुंडू, तमाड़, अड़की, राहे, नामकुम, सोनाहातु, सिल्ली, इचागढ़ और खूंटी सहित कई प्रखंडों से बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग जुटे। प्रतिभागियों ने अपने पारंपरिक परिधान और हथियारों के साथ प्रदर्शन किया। सभा को संबोधित करते हुए समिति के वक्ताओं ने कुरमी/कुड़मी समुदाय की मांग को अनुचित बताया। राधाकृष्ण सिंह मुंडा ने कहा कि संविधान द्वारा आदिवासियों को मिले अधिकारों की रक्षा आवश्यक है और किसी भी कीमत पर इन्हें छीनने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.