धनबाद, जनवरी 11 -- बरवाअड्डा। शिबू सोरेन की 82वीं जयंती पर सोनोत संताल समिति की ओर से बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के कुरमीडीह चौक का नामकरण कर दिसोम गुरु शिबू सोरेन मोड़ कुरमीडीह किया। मौके पर कुर्मीडीह नायकी बिशेश्वर मुर्मू ने विधि-विधान व पूजा-अर्चना कर मांदर की थाप पर महिलाएं नृत्य-संगीत प्रस्तुत कर समिति के लोगों का मन मोह लिया। नामकरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से सोनोत संताल समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष सनातन सोरेन, कोषाध्यक्ष रतिलाल टुडू, सचिव अनिल टुडू, रमेश टुडू, गुरुचरण बास्की, संजय सोरेन, मोतीलाल हेंब्रम, लक्ष्मण हेंब्रम मांझी हाड़ाम, रविलाल हेंब्रम, हेमलाल मांझी, रूपचंद हांसदा, अरुण हेम्ब्रम, मनोज कुमार हेंब्रम, शिवकुमार सोरेन, सोहन टुडू, आकाश हांसदा, प्रकाश हांसदा, अजित टुडू, रवि हेंब्रम, सुभाष टुडू, महाबीर हांसदा, लखन टुडू, विद्याधर म...