रीवा, फरवरी 23 -- रीवा जिले में रिश्ते और मानवता को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां मोबाइल में पोर्न वीडियो देखकर एक किशोर ने अपनी ही 6 साल की चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। जब घर वालों को घटना की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। वे बच्ची को ईलाज के लिए यूपी लेकर गए थे जहां से इलाज के बाद रविवार को थाने में शिकायत दर्ज करवाने पहुंचे। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बालक को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी घटना रीवा जिले के जनेह थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां 14 साल का किशोर अपनी 6 साल की चचेरी बहन को शनिवार की रात कुरकुरे खिलाने ले गया था। दुकान से वापस घर आया और कमरे में बच्ची को लेकर जाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। दर्द होने पर बच्ची जोर-जोर से रोने लगी, जिसे सुनकर दूसरे कमरे में मौजू...