गुमला, दिसम्बर 30 -- कामडारा, प्रतिनिधि । जिले के कामडारा प्रखंड के कुरकुरा थाना क्षेत्र के ईचागुटू गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव के 40 वर्षीय हाइवा चालक महादेव साहू ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर आत्महत्या कर ली। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। यह घटना सोमवार देर शाम की है। परिजनों के अनुसार महादेव साहू की मानसिक स्थिति लंबे समय से ठीक नहीं थी। सोमवार को वह कुरकुरा बाजार से करीब दो लीटर पेट्रोल खरीद कर घर लौटा। उस समय घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं था। उसने घर का दरवाजा अंदर से बंद किया और आंगन में पेट्रोल छिड़क कर खुद को आग लगा ली। आग की लपटें और धुआं उठता देख आस पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया, लेकिन तब तक महादेव साहू की मौत हो च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.