कानपुर, जनवरी 25 -- कानपुर। मदरसा अरबिया रजकिया मदीनतुल उलूम, बांस मंडी में रविवार को आयोजित जश्ने तकमील कुरआन व आमीन शरीफ के जलसे को संबोधित करते हुए शहर काजी मुफ्ती साकिब अदीब मिस्बाही ने कहा कि अगर तुम कुरआन को अपनी आंखों से देखोगे तो तुम्हें अल्फ़ाज (शब्द) नजर आएंगे, अगर तुम इसे अपने दिमाग से देखोगे तो तुम्हें इल्म (शिक्षा) नजर आएगा। दिल से देखोगे तो तुम्हें मोहब्बत नजर आएगी। अध्यक्षता नायब शहर काजी कारी सगीर आलम हबीबी और सरपरस्ती हाफिज अब्दुल रहीम ने की। कारी शम्सुद्दीन, हाफ़िज़ मोहम्मज शाहज़ेब, मोहम्मद वसीद और मोहम्मद अहमद ने कलाम पेश किया। यहां मौलाना फिरोज अहमद, हाफिज मोहम्मद खुर्शीद, हाजी आसिफ रईस, हाजी अतीक अहमद आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...