लखीमपुरखीरी, फरवरी 24 -- खीरी टाउन,संवाददाता। रमज़ान के मुक़द्दस महीने में पढ़ी जाने वाली विशेष नमाज तरावीह के दौरान कुरआन की तिलावत मुकम्मल होने का सिलसिला शुरू हो गया है। रमजान माह की छह तारीख को मोहल्ला सैयदवाड़ा में डॉक्टर हाजी रजी अहमद व मोहल्ला हनिया टोला में गुड्डन गौरी के अहाते में सबसे पहले कुरआन की तिलावत मुकम्मल हो गई। शाही किले के इमाम हाफिज मो. कमर आलम आरफी और हाफिज करामत अली ने कुरआन की तिलावत मुकम्मल की। ख़त्म-ए-कुरआन के इस बाबरकत मौके पर यहां नूरी महफ़िल सजाई गई। इसमें आलिमों व हाफिजों ने कुरआन की अजमत बयान की। इस नूरानी महफ़िल में झंडा मस्जिद के इमाम कारी अख्तर रज़ा बरकाती ने नात पाक का नज़राना पेश किया। कार्यक्रम का समापन सलातो सलाम के साथ किया गया। इस मौके पर लोगों ने मुल्क की खुशहाली,अमन-चैन की दुआएं मांगी। कार्यक्रम के आयोजक ड...