सिमडेगा, दिसम्बर 12 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिला कुम्हार समाज ने शुक्रवार को समाज के एक गरीब परिवार को मदद पहुंचाई है। समाज के जिला सचिव सुबोध महतो ने बताया कि बांसजोर प्रखंड के कुरकुरा गांव निवासी बिरसु महतो की पत्नी आमासी देवी की मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि बिरसु महतो बेहद ही गरीब है और अपनी पत्नी के मौत के बाद पूरी तरह से टुट चुका है। समाज को घटना की जानकारी मिलने के बाद समाज के पंकज कुमार महतो, कमल महतो के साथ गांव जाकर बिरसु महतो को आर्थिक मदद की। इधर बिरसु ने बताया कि उनके चार बचचें है और एक दिव्यांग मां है। उन्होंने बताया कि वह मजदूरी करके अपना जीवन चलाता है जिसमें बच्चों की परवरिश बेहतर तरीके से नहीं हो पा रहा है। उन्होंने प्रशासन से सरकारी मदद की गुहार लगाई है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.