देहरादून, मई 26 -- श्री शिव पार्वती मंदिर कुम्हार मंडी में 8 वां मूर्ति स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया। मंदिर के पंडित हरीश नौटियाल ने भगवान गणेश जी की वंदना के साथ देवताओं का आह्वान किया। तत्पश्चात मंदिर समिति व सेवादारों ने भगवान शंकर के 108 नाम जाप करवा कर महारुद्राभिषेक एवं भव्य पूजन किया। हवन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। ऑपरेशन सिंदूर के बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। कथा व्यास सुभाष जोशी वीरगति प्राप्त हुए जवानों के लिए विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करवाया। भंडारे का आयोजन किया गया। मौके पर सुमित प्रजापति, अभिषेक शर्मा, विनय प्रजापति, नितिन प्रजापति, तन्मय कुमार, श्री महाकाल सेवा समिति अध्यक्ष रोशन राणा, हेमराज अरोड़ा, राहुल माटा उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.