पटना, जनवरी 2 -- ऐतिहासिक महत्व के पुरातात्विक स्थल कुम्हरार पार्क को विकसित करने के लिए बिहार केन्द्र को पत्र लिखेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुम्हरार पार्क परिसर को बेहतर ढंग से विकसित करने के लिये भारत सरकार को पत्र लिखने का अधिकारियों को निर्देश दिया। इसके पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थल कुम्हरार पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कुम्हरार पार्क काफी ऐतिहासिक और प्राचीन स्थल है, जो मगध साम्राज्य से जुड़ा हुआ है। कुम्हरार पार्क काफी बड़ा है, काफी तादाद में लोग यहां घूमने आते हैं। इस पार्क परिसर के साथ-साथ प्रदर्शों का रखरखाव और बेहतर ढंग से किया जाना चाहिए। इस स्थल से जुड़ी जानकारी को जानने और समझने के लिए इतिहास के विद्यार्थी तथा इतिहास में रुचि रखने वाले लोग देश के अलग-अलग हिस्सों के अलावा अन्य द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.