प्रयागराज, फरवरी 16 -- प्रयागराज। माघ मेला-2026 ने कई मामले में इतिहास रचा है। महाशिवरात्रि स्नान पर्व के साथ समाप्त हुए माघ मेला-2026 में कुम्भ 2013 का रिकॉर्ड टूट गया। कुम्भ-2013 की तुलना में माघ मेला-2026 में 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। माघ मेला के कई बड़े स्नान पर्व पर भी कुम्भ-2013 की तुलना में अधिक श्रद्धालुओं ने संगम स्नान किया। 44 दिन के माघ मेला-2026 में 22 करोड़ 10 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया। वहीं कुम्भ-2013 में 12 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई थी। कुम्भ-2019 में 24 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम स्नान किया था। खास स्नान पर्वों के आंकड़ों पर गौर करें तो कुम्भ-2013 के मकर संक्रांति स्नान पर एक करोड़ से कुछ अधिक लोगों ने डुबकी लगाई थी, जबकि इस बार माघ मेला के मकर संक्रांति स्नान पर्व पर ए...