प्रयागराज, फरवरी 5 -- महाकुम्भ नगर। तीर्थराज प्रयाग की इस विशिष्ट यज्ञभूमि पर आकर हर साल लाखों श्रद्धालु पावन त्रिवेणी से सर्वस्व कल्याण की कामना करते हैं। गंगा-यमुना व अदृश्य सरस्वती हर किसी की मनोकामना पूरी करती हैं। संगम में आस्था की डुबकी लगाकर मिलने वाली असीम शांति, सुख और आनंद की अनुभूतियां सदैव आशीष बरसाती हैं। सकल पुण्य की इसी मनोकामना से लगभग 35 साल पहले कन्नौज के तिरवा रोड, हुसैन नगर के रहने वाले अजय सिंह भदौरिया अपनी सास के साथ पहली बार संगम स्नान के लिए आए थे। उस समय उन्होंने मां गंगा से संतान प्राप्ति की कामना की थी, जो तीन दशक से फलीभूत होती आ रही है। इसे महज संयोग माना जाय या गंगा की कृपा कि अजय सिंह की एक बेटी व एक बेटे का जन्म तीर्थराज प्रयाग में हुआ। साथ ही एक बेटी का जन्म सीतापुर के नैमिषारण्य में हुआ।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.