हल्द्वानी, मार्च 10 -- भवाली। प्रसिद्ध गायक कुमार सानु ने सोमवार सुबह अपने परिवार के साथ कैंची धाम पहुंचकर नीब करौरी बाबा के दर्शन किए। हाल के समय में कैंची धाम में फिल्मी सितारों, क्रिकेटरों और देश के प्रमुख गायकों का आना-जाना बढ़ा है। कुमार सानु ने मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया और देश की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया ने उनका स्वागत किया और मंदिर की दिनचर्या पर चर्चा की। कुमार सानु ने बताया कि वह बाबा के बारे में हमेशा सुनते आए थे, लेकिन आज पहली बार उनके दर्शन का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि बाबा का आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहता है और यहां आकर मन को शांति मिली है। उन्होंने यह भी कहा कि वह जल्द ही फिर से बाबा के दर्शन करने आएंगे। कैंची धाम में उनके दर्शन के दौरान सैकड़ों प्रशंसकों ने उनके साथ सेल्फी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.