धनबाद, दिसम्बर 5 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। राजकीयकृत मध्य विद्यालय दुर्गा मंदिर नगरपालिका में गुरुवार को बीएड प्रशिक्षु चांदनी कुमारी और अनुष्का गोप को विदाई दी गई। कुमार बीएड कॉलेज धनबाद की छात्राओं के विदाई समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। सूना है आंगन गीत पर हुआ नृत्य सभी को भावुक कर गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार कर्ण ने कहा कि 29 दिनों की प्रैक्टिस टीचिंग में प्रशिक्षुओं ने बच्चों पर गहरी छाप छोड़ी है। उन्होंने उन्हें विरमन प्रमाण-पत्र सौंपकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही बताया कि आज ही सात नवचयनित सहायक आचार्य ने भी प्रशिक्षण के लिए विद्यालय में योगदान किया है। वरीय शिक्षक राज कुमार वर्मा ने सेवाभाव से शिक्षा देने पर जोर दिया। कार्यक्रम में धीरज कुमार, रंभा कुमारी, माधुरी, प्रवीण सिन्हा, निर्मल चंद्र...