प्रमुख संवाददाता, फरवरी 21 -- उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर के कुमारी मायावती राजकीय गर्ल्स पीजी कॉलेज को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने ऑटोनॉमस (स्वायत्त) कॉलेज का दर्जा दे दिया है। यह यूपी का पहला राजकीय कॉलेज है, जिसे स्वायत्ता दी गई है। अब यह कॉलेज नए-नए पाठ्यक्रम शुरू कर सकेगा और खुद अपनी परीक्षाएं आयोजित करेगा। यूजीसी की ओर से इसे विभिन्न योजनाओं से ज्यादा फंड भी मिल सकेगा। उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग गुणवत्तापरक शिक्षा देने पर पूरा जोर दे रहा है। योगी सरकार इसे लगातार बढ़ावा देने पर जोर दे रही है। ऐसे में एडेड और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों के बाद राजकीय डिग्री कॉलेजों को स्वायत्तता दिलाने पर जोर दिया जा रहा है। आखिरकार गौतमबुद्ध नगर के बादलपुर में स्थित कुमारी मायावती राजकीय गर्ल्स पीजी कॉलेज से इसकी शुरुआत हो गई है। यह पीज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.