पाकुड़, फरवरी 21 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे के निर्देश पर सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में शनिवार को पाकुड़ प्रखंड के कुमारपुर पंचायत भवन में जागृति, संवाद, डॉन योजना एवं आशा योजना पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के डिप्टी चीफ मो़ नुकुमुद्दीन शेख, एलएडीसीएस के सहायक अज़फर हुसैन विश्वास, जिला प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर पीसीआई यूनिसेफ मो़ अनीस, पैरा लीगल वॉलिंटियर्स मो़ सायेम अली, याकूब अली ने उपस्थित ग्रामीणों को जागरूक किया। जिसमें लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के डिप्टी चीफ मो़ नुकुमुद्दीन शेख ने जागृति योजना के तहत बताया...