चाईबासा, फरवरी 4 -- चाईबासा। कुमारडूंगी थाना अंतर्गत बड़ा पोखर गांव निवासी 40 वर्षीय मथुरा कुलडिया ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह में अपने घर के कमरे के धारण में रस्सी बाध कर फांसी के फंदे से झुल गया, जिससे उसकी मौत हो गई।मंगलवार को विलंब से कुमारडूगी थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस शाम को घटनास्थल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गई। बुधवार को सुबह शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल लाइ। परिजनों ने बताया कि मृतक शादीशुदा नहीं था। कुछ दिनों से दिमागी हालत ठीक नहीं चल रहा था। यही कारण है कि फांसी लगा लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...