चाईबासा, जनवरी 4 -- चाईबासा। कुमारडूंगी थाना अंतर्गत बड़ा जाम पानी गांव निवासी 50 वर्षीय गोपाल जेराई पेड़ से गिरने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। जानकारी के अनुसार शनिवार को दिन में गोपाल जेराइ एक पेड़ पर चढ़कर डालियों को काट रहा था। इसी दौरान पैर फिसल जाने से जमीन पर गिर पड़ा, जिससे हाथ और पैर समेत शरीर के कइ हिस्सों में चोट लगी है। उसे रविवार को उपचार के लिए सदरअस्पताल लाया गया। जख्मी गोपाल जेराई ने बताया कि कुमारडूंगी के रतनासाइ में एक पेड़ पर चढ़ कर डालियों को काट रहा था,उसी दौरान पैर फिसल जाने गिर कर जख्मी हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...