चाईबासा, फरवरी 10 -- चाईबासा। कुमारडुंगी थाना अंतर्गत बड़ालुंती गांव में एक व्यक्ति के द्वारा एक महिला की गला रेत कर हत्या करने का प्रयास किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार, रविवार को दिन में बड़ा लुंती गांव निवासी 43 वर्षीय बुधनी तिरिया अपने घर में अकेली थी। उसी समय उसके बगल में रहने वाले सागर तिरिया उसके घर में चाकू लेकर घुस गया और अचानक उसे पड़कर गला में चाकू चला दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी महिला सुंघनी तिरिया ने बताया कि वह जान बचा कर नहीं भागती तो परिणाम और हो जाता। उन्होंने बताया कि कोई दुश्मनी सागर तिरिया के साथ नहीं है। किस कारण से घटना का अंजाम दिया है, पता नहीं है। वह घटना का अंजाम देने के बाद गांव छोड़कर भाग गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...