मधेपुरा, जनवरी 26 -- कुमारखंड, निज संवाददाता।प्रखंड मुख्यालय स्थित स्टेट हाईवे 91 से एनपी कॉलेज होकर यदुआपट्टी तक जाने वाली करीब तीन किलोमीटर लंबी सड़क से आवाजाही करना मुश्किल हो गया है। वाहनों का परिचालन तो दूर पैदल चलने में भी परेशानी होती है। आवागमन की दृष्टि से अतिमहत्वपूर्ण इस रोड में कुमारखंड मछली मार्केट से लेकर करीब 200 फीट तक सड़क में बने खतरनाक गड्ढे दुर्घटना को आमंत्रिक कर रहा है। हल्की बारिश में भी गड्ढे में पानी भर जाता है। जलजमाव होने से आवागमन में काफी असुविधा होती है। थाना, कॉलेज या एफसीआई गोदाम तक जाने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बारिश होने के बाद सड़क के दोनों तरफ रहे दर्जनों दुकानदारों का व्यवसाय प्रभावित हो जाता है। करीब 72 लाख रुपए की लागत से दिसंबर 2018 में इस सड़क के पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.