देहरादून, फरवरी 2 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। जंगी बटालियन के नाम से विख्यात छह कुमाऊं रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों ने बटालियन का 86वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। धौलास में हुए समारोह में एक ओर शौर्य की गाथाएं गूंजीं, वहीं दूसरी ओर कुमाऊनी लोक संस्कृति और पारंपरिक खेलों ने समारोह में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम का शुभारंभ पलटन के अमर शहीदों की स्मृति में बने अस्थाई वॉर मेमोरियल पर पुष्प चक्र अर्पित कर किया गया। पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों ने दो मिनट का मौन रखकर वीर जवानों की शहादत को याद किया। इसके बाद समूचा वातावरण रेजिमेंट के युद्ध घोष और जयकारों से गूंज उठा। समारोह का मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे। बटालियन के रीति-रिवाजों को जीवंत रखते हुए पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों ने पारंपरिक कुमाऊनी झोड़ा-चांचरी का गायन किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.