हल्द्वानी, मार्च 23 -- नैनीताल l कुमाऊं विवि नैनीताल जल्द अपना पहला स्टार्टअप लॉन्च करेगा l जो हर्बल और कॉस्मेटिक उत्पादों का निर्माण करेगा। कुलपति प्रो. दिवान सिंह रावत ने बताया कि यह स्टार्टअप छात्रों और शोधकर्ताओं को उद्योग से जोड़ने और आत्मनिर्भर भारत अभियान को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस स्टार्टअप के तहत विवि के शोधकर्ता विभिन्न हर्बल और कॉस्मेटिक उत्पादों का निर्माण करेंगे, जो प्राकृतिक और सुरक्षित होंगे। यह परियोजना स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा देगी। विवि के फार्मेसी विभाग में इस स्टार्टअप को जल्द ही शुरू किया जाएगा। इस परियोजना के प्रभारी फार्मेसी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. राजेश्वर कमल कांत को बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.