नैनीताल, फरवरी 4 -- नैनीताल। कुमाऊं विवि नैनीताल के आईपीआर सेल की ओर से बुधवार को आईपीआर लॉ विषय पर कार्यशाला हुई। एडवोकेट एवं अर्की लीगल की मैनेजिंग पार्टनर खुशबू जैन ने बौद्धिक संपदा अधिकार से जुड़े कानूनी नियमों, प्रक्रियाओं और संबंधित प्राधिकरणों की जानकारी दी। कार्यशाला में सौ से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। वक्ता ने पेटेंट, कॉपीराइट और ट्रेडमार्क समेत आईपीआर के विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया। कार्यशाला संयोजक प्रो. वीना पांडे ने कहा, इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों, शोधार्थियों और शिक्षकों के लिए लाभकारी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...