नैनीताल, फरवरी 21 -- नैनीताल। कुमाऊं विवि से संबद्ध समस्त महाविद्यालयों एवं संस्थानों के विद्यार्थियों के लिए एक सूचना जारी की गई है। जिसमें स्नातक वार्षिक पद्धति के तहत बीए, बीएससी, बीकॉम तृतीय वर्ष की मुख्य और एक्स-स्टूडेंट परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र ईआरपी पोर्टल के माध्यम से भरे जा रहे हैं। कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल के अनुसार यह प्रक्रिया पहले 24 जनवरी से 15 फरवरी तक निर्धारित थी, जिसे छात्रहित को ध्यान में रखते हुए अब 22 फरवरी तक विस्तारित कर दिया है। उन्होंने बताया कि स्नातक तृतीय वर्ष की मुख्य अथवा एक्स-स्टूडेंट परीक्षा में सम्मिलित होने के सभी विद्यार्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित अंतिम तिथि तक ईआरपी पोर्टल के माध्यम से अपना ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भरते हुए निर्धारित शुल्क जमा करना सुनिश्चित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.