नैनीताल, नवम्बर 12 -- नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) की ओर से प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (पीएम उषा) के अंतर्गत बहुविषयक शिक्षा एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय (मेरु) की पहल के तहत दो दिवसीय शोध कार्यप्रणाली प्रशिक्षण कार्यक्रम 13 और 14 नवंबर को हर्मिटेज में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य शोधार्थियों को आधुनिक शोध पद्धतियों, नैतिक मानकों और अकादमिक लेखन की नवीन तकनीकों से परिचित कराना है। समन्वयक प्रो. रीतेश साह ने बताया कि इसमें जेएनयू, दिल्ली विश्वविद्यालय और आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञ अपने व्याख्यान देंगे। सत्रों में साहित्य समीक्षा, प्रकाशन नैतिकता, डेटा संग्रह, सैम्पलिंग तकनीक और एआई आधारित विश्लेषण उपकरणों जैसे विषयों पर चर्चा होगी। संयोजक प्रो. संतोष कुमार, निदेशक आईक्यूएसी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.