नैनीताल, जनवरी 16 -- नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से नई शिक्षा नीति के अंतर्गत प्रथम सेमेस्टर स्नातक एवं स्नातकोत्तर परीक्षाओं के सफल संचालन एवं मूल्यांकन को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। विश्वविद्यालय के कुलसचिव की ओर से जारी पत्र के अनुसार कुलसचिव की अध्यक्षता में 20 नवंबर 2025 को संकायाध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई थी। मूल्यांकन संबंधी दिशा-निर्देशों के अनुसार विषम सेमेस्टर में स्नातकोत्तर स्तर के शोध प्रबंध और स्नातक स्तर के एसईसी, एईसी पाठ्यक्रमों का मूल्यांकन अधिकतम 100 अंकों में आंतरिक स्तर पर किया जाएगा। यह व्यवस्था केवल विषम सेमेस्टर 2025 के लिए लागू होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.