नैनीताल, दिसम्बर 17 -- नैनीताल। कुमाऊं विवि को वेटरन्स इंडिया की ओर से वर्ष 2025 का राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार दिया गया। इसके साथ विवि को देश के शीर्ष 13 शैक्षणिक संस्थानों में स्थान मिला है। यह पुरस्कार पांच सदस्यीय निर्णायक मंडल की ओर से दिया गया। दिल्ली में हुए समारोह में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कुमाऊं विवि की ओर से कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत ने मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में यह सम्मान ग्रहण किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत ने वेटरन्स इंडिया और निर्णायक मंडल के प्रति आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...