नैनीताल, दिसम्बर 1 -- नैनीताल, संवाददाता। डीएसबी परिसर में सोमवार को कुमाऊं विवि का 53वां स्थापना दिवस मनाया गया। जिसकी शुरुआत ठाकुर देव सिंह बिष्ट की प्रतिमा पर माल्यार्पण से किया गया। इसके बाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। डॉ. रवि जोशी ने कुलगीत और वंदे मातरम की प्रस्तुति दी। प्रो. ललित तिवारी ने बताया कि कुमाऊं विवि की स्थापना एक दिसंबर 1973 को कई जन आंदोलनों के बाद हुई। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापकों ने विचार रखे। उन्होंने शिक्षा व पहाड़ के महत्व को साझा किया। इसके बाद मिष्ठान वितरण किया। अंत में केक काटकर बधाई दी। यहां परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा, डीएसडब्ल्यू प्रो. संजय पंत, प्रो. हरीश बिष्ट, प्रो. जीतराम, प्रो. आशीष मेहता, प्रो. चंद्रकला रावत, प्रो. आरसी जोशी, डॉ. लक्ष्मी धस्मान, डॉ. शशि पांडे, बबीता लोहनी, छात्र महासंघ अध्यक्ष...