हल्द्वानी, अप्रैल 4 -- हल्द्वानी। चारधाम यात्रा में कुमाऊं से 66 रोडवेज बसों को भेजा जाना है। पिथौरागढ़ डिपो से 15 बसों को भेजा जाएगा। ऐसे में पहले से बसों का संकट झेल रहे कुमाऊं के रोडवेज डिपो पर्यटक सीजन में फजीहत झेलेंगे। परिवहन मुख्यालय ने कुमाऊं के रोडवेज अधिकारियों को पत्र जारी किया है। जिसमें चारधाम यात्रा के लिए कुमाऊं के दो मंडल नैनीताल से 45 और टनकपुर से 21 बसें तैयार रखने को कहा है। ये बसें ऋषिकेश डिपो पहुंचकर वहां के परिवहन निगम के अधिकारियों के हवाले की जाएंगी। जिसके बाद अधिकारी चारधाम रूट में यात्रियों की संख्या के हिसाब से इन्हें भेजेंगे। मामले में महाप्रबंधक (संचालन) पवन मेहरा ने कुमाऊं में तैनात सभी सहायक महाप्रबंधक को पत्र जारी कर बसों को तकनीक व भौतिक दृष्टि से ठीक कर ग्रीन कार्ड बनाने की कार्रवाई करने को कहा है। पहाड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.