हल्द्वानी, फरवरी 11 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। कुमाऊं के सीधे-सादे लोग लगातार साइबर ठगों के झांसे में आ रहे हैं। सूचना के अधिकार में मिली जानकारी की बात करें तो जनवरी 2025 से नवंबर 2025 तक 11 महीनों में ही कुमाऊं के छह जिलों में साइबर ठगों ने लोगों के 31 करोड़ रुपये से अधिक हड़पे हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो उनके खातों में 'डकैती' डाली है। यह आंकड़ा केवल पुलिस के पास दर्ज शिकायतों का है, जो वास्तविकता में और भी अधिक हो सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने बीते सोमवार को एक मामले में टिप्पणी करते हुए कहा है कि साइबर ठग लोगों की जमापूंजी को लूट रहे हैं और डकैती डाल रहे हैं। कुमाऊं में भी तमाम प्रकार के झांसे देकर इस प्रकार की ठगी का पूरे साल सिलसिला चलता रहा। 31.58 करोड़ से अधिक की जालसाजी यहां हुई। सर्वाधिक मामले ऊधमसिंह नगर जिले में सामने आए जहां के ...