अल्मोड़ा, फरवरी 10 -- अल्मोड़ा। कुमाऊं फुटबॉल प्रीमियर लीग के आयोजन को लेकर मंगलवार को फुटबॉल एसोसिएशन की प्रेस वार्ता हुई। बताया गया कि प्रतियोगिता कुमाऊं के चार जिलों में होगी। अल्मोड़ा से आगाज तो हल्द्वानी में समापन होगा। फुटबॉल एसोसिएशन अध्यक्ष हरीश कनवाल ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन बिठौरिया क्लब हल्द्वानी और फुटबॉल एसोसिएशन अल्मोड़ा की ओर से किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रदेश भर की छह टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। शुभारंभ आगामी 12 फरवरी को हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...