सोनभद्र, अप्रैल 5 -- अनपरा,संवाददाता। स्व.श्री बाबू लाल वर्मा स्मृति अनपरा प्रीमियर लीग दिन/रात्रि टेनिस चौका क्रिकेट प्रतियोगिता का शुक्रवार की शाम प्रभारी निरीक्षक अनपरा शिव प्रताप वर्मा ने फीता काट कर किया। पहले मैच में कुबरी फाइटर्स ने डिबुलगंज सुपरस्टार्स को हराया, दूसरे मैच में रेहटा वारियर्स ने ककरी महाराजा को हराया, तीसरे मैच में काशीमोड़ चैलेंजर्स ने रेनुसागर हिंदुस्तानी को हराया, चौथे मैच में औड़ी इंडियंस ने परासी सुपरकिंग्स को हराया, पांचवे मैच में ऊर्जान्चल टाइगर्स ने अनपरा लायंस को हराया । अनपरा प्रीमियर लीग के अध्यक्ष एवं अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक प्रवक्ता योगी हेमंत उपाध्याय ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 10 टीमें भाग ले रही है। अनपरा कॉलोनी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के शहीद उद्यान मे 50 मैच होंगे। फाइनल मैच 12 अप्रैल को खेला जाएगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.