भागलपुर, फरवरी 9 -- भागलपुर। बरारी थाना क्षेत्र के कुप्पा घाट स्थित नाले में रविवार को नवजात का शव बरामद किया गया। रविवार की सुबह नवजात का शव मिलने पर लोगों ने बरारी थाना को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शव को देख इस बात की आशंका जताई जा रही है कि बच्चे की मौत 24 से 48 घंटे पहले हुई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...