संभल, जून 10 -- नगर पंचायत गवां द्वारा कुपोषण पर प्रहार कार्यक्रम के तहत सोमवार को कुपोषित बच्चों को पोषण किट वितरित की गई। इस पुनीत प्रयास का शुभारंभ आंगनबाड़ी केंद्र व नगर पंचायत कार्यालय परिसर में किया गया, जहां बच्चों को पोषण सामग्री से युक्त किट सौंपी गई। नगर पंचायत द्वारा उपलब्ध कराई गई पोषण किट में भुना चना, गुड़, दूध पाउडर, मूंगफली, अलसी, खजूर, दलिया, सोया चंक्स, मुरमुरा, पोहा, पोषण बार एवं बाजरा आधारित खाद्य सामग्री सहित कुल 12 प्रकार की पौष्टिक वस्तुएं शामिल थीं। यह किटें विशेष रूप से कुपोषित बच्चों की पोषण आवश्यकता की पूर्ति के उद्देश्य से तैयार की गई थीं। इस अवसर पर बच्चों की माताओं को कुपोषण से बचाव, संतुलित आहार, तथा बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास से जुड़ी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भी जन जागर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.