भदोही, फरवरी 6 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल ने कुपोषित बच्चों की इलाज संबंधित बैठक अधिकारियों संग ली। इसमें कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने को निर्देशित किया। चेताए कि इन कार्यों में किसी स्तर से लापरवाही हुई तो जांच कर कार्रवाई होना तय है। इस दौरान सीडीओ ने बताया कि जिले में कुल 395 सैम श्रेणी के बच्चे हैं। समीक्षा में मिला कि महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल व एमबीएस भदोही में संचालित न्यूट्रीशन रिहैबिलिटेशन सेंटर में कुल 10 बेड बच्चों के लिए आरक्षित हैं। लेकिन वर्तमान में मात्र चार बच्चे ही आवासित पाए गए। इसपर सीडीओ कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कुपोषित और अतिकुपोषित बच्चों को लाभान्वित कराने को निर्देशित किए। वहीं, औराई ब्ल्ॉक में प्रगति अत्यंत खराब होने पर संबंधित...