सिमडेगा, मई 31 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। सीडीपीओ कार्यालय में सेविकाओं की मासिक समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सीडीपीओ सह सीओ कमलेश उरांव ने सभी लाभुकों का इकेवाईसी और फेस कैप्चर पोषण ट्रैकर में पूर्ण करने का निर्देश दिया। वही आंगनबाड़ी पोषक क्षेत्र में कुपोषित बच्चों का चिन्हित कर एमटीसी में भर्ती कराने का भी निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि झारखंड मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण माह 5 जून से 30 जून तक मनाया जाएगा। जिसमे 9 माह से 5 वर्ष के सभी बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी। साथ ही 6 माह से 9 माह के बच्चों को आईएफए सिरप पिलाने का भी निर्देश दिया। मौके पर पर्यवेक्षेका जसिंता लकड़ा, शोभा रानी सहित सभी सेविका उपस्थित थी -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.