रिषिकेष, दिसम्बर 12 -- एम्स ऋषिकेश में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन नर्सिंग एजुकेशन एंड रिसर्च के तत्वावधान में शुक्रवार को आईसीएसएसआर इंडिया और जेएसपीएस जापान के सहयोग से छह दिवसीय सेमीनार शुरू हुआ। जिसमें भारत में बच्चों में बढ़ते कुपोषण के मामलों में सुधार की दिशा को लेकर विषय विशेषज्ञ चिंतन-मंथन करेंगे। सेमीनार में उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 37 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने प्रशिक्षण पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे क्षमता-विकास कार्यक्रमों को संस्थागत स्तर पर निरंतर समर्थन देने का भरोसा दिलाया। डीन एकेडमिक प्रो. जया चतुर्वेदी ने कहा कि पोषण संबंधी व्यवहार, स्वच्छता, लैंगिक असंतुलन तथा किशोरियों में कुपोषण जैसी कई स्तरों पर मौजूद खामियां कुपोषण के बोझ में योगदान ...