बांका, फरवरी 10 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के पड़रिया पंचायत के कुन्नथ गांव में सड़क निर्माण के पूर्व नाला निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जल निकासी की व्यवस्था नदारद है। जिससे सड़क पर लोगों के घरों का पानी से जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। सड़क पर बह रहे गंदे पानी के बीच लोगों का आवागमन होता है। जिससे ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। वहीं मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम के तहत कुन्नथ के नीचला टोला में काम शुरू हुआ। गांव में करीब आधा दूरी तक किसी तरह सड़क निर्माण किया गया। इसके बाद सड़क निर्माण कार्य का काम ग्रामीणों ने रोक दिया है। सोमवार को ग्रामीण एकजुट होकर जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि नाला के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.